आलोपन तकनीक वाले भारतीय लड़ाकू विमानों के विकास में रूस की महती भूमिका
आजकल भारत और रूस आलोपन तकनीकी से लैस पाँचवी पीढ़ी के नए लड़ाकू विमान के निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सुलझाने में लगे हुए हैं। इस बीच कुछ विशेषज्ञों ने यह सुझाव दिया है कि भारतीय वायुसेना को भविष्य में अपने आलोपन तकनीक से लैस लड़ाकू विमानों के लिए अन्य विकल्पों की खोज भी करनी चाहिए। कैसी विडम्बना है कि जहाँ एक ओर रूस में विकसित की गई तकनौलॉजी के आधार पर निर्मित भारत का स्वदेशी उन्नत मध्यम आकार का लड़ाकू विमान जल्दी ही उड़ान भरने वाला है, वहीं दूसरी ओर कुछ विशेषज्ञ इस तरह का सुझाव दे रहे हैं।
Читать дальше...