भारत के वायुसेनाध्यक्ष रूस की यात्रा कर रहे हैं
भारत के वायुसेना प्रमुख अरूप साहा रूस की छह दिवसीय यात्रा कर रहे हैं
भारत के रक्षा मन्त्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, रूस और भारत की वायुसेनाओं के बीच आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल अरूप राहा रूस की छह दिवसीय यात्रा कर रहे हैं।
एयरचीफ मार्शल अरूप राहा सोमवार को रूस पहुँचे थे। उनकी रूस यात्रा शनिवार, 29 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी। भारत के रक्षा मन्त्रालय द्वारा जारी की गई प्रेस-विज्ञप्ति में कहा गया है — दो देशों की वायुसेनाओं के बीच चल रहे रक्षा-सहयोग का और आगे विकास करने के लिए वायुसेना प्रमुख रूस की यात्रा कर रहे हैं। सैन्य-तकनीकी सहयोग के अलावा दोनों देश मिलकर वायुसैनिक अभ्यास भी करते हैं।
अपनी इस रूस यात्रा के दौरान अरूप साहा रूसी सेना के उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे तथा आपसी सैन्य सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके अलावा वे रूसी वायुसेना और सैन्य प्रणाली से जुड़े विभिन्न ठिकाने भी देखने जाएँगे।
भारत के रक्षा मन्त्रालय द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है — भारत के वायुसेना प्रमुख एयरचीफ़ मार्शल अरूप राहा की रूस यात्रा से दो देशों की वायुसेनाओं के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्तों प्रगाढ़ करने में सहायता मिलेगी और सैन्य सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।
पहली बार रिया नोवोस्ती में प्रकाशित।
युद्ध होने पर भारत रूस से कैसी सहायता चाहता है?