किसी रूसी व्यक्ति की तरह रूसी जाड़े में मौज-मस्ती करें
जाड़े के दिनों में ज़्यादातर रूसी नगरों और क़स्बों में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। तब रूसी लोग इसे तापमान की जगह हिमांक कहने लगते हैं। इस साल तो सनातन ईसाइयों के क्रिस्मस त्यौहार के दिन यानी 7 जनवरी को हिमांक इतना गिर गया था कि 120 साल पुराना रिकार्ड टूट गया। मस्क्वा शहर के भीतर उस दिन हिमांक 29.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और शहर के बाहर खुले इलाकों में और उपनगरों में हिमांक 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था। पश्चिमी साइबेरिया में उस दिन तापमान शून्य से 45 डिग्री सेल्सियस नीचे था। लेकिन इस भयानक ठण्ड के बावजूद रूसी लोग जाड़े में की जाने वाली मौज-मस्ती से बाज नहीं आए। वे अक्सर हिमपात के दौरान और हिमपात के बाद स्कीइंग करते हैं, बर्फ़ से लदी सड़कों पर साइकिल चलाते हैं या किसी ऐसे तालाब या झील पर जाकर मछलियाँ पकड़ते हैं, जिसके पानी की ऊपरी परत मीटर-दो मीटर की गहराई तक जम चुकी है। अक्सर रूसी लोग बर्फ़ की इस परत को काटकर उसमें छेद कर लेते हैं और फिर बंसी डालकर उस छेद के पास बैठे रहते हैं और मछली पकड़ते हैं। रूस-भारत संवाद आज आपके लिए इस भयानक रूसी जाड़े की कुछ तस्वीरें लेकर आया है, जिन्हें देखकर आप यह जानेंगे कि ठण्ड के इन दिनों में भी रूसी लोग कितने उल्लास से जाड़े का पूरा-पूरा आनन्द लेते हैं।
Konstantin Kokoshkin/Global Look Press
मस्क्वा (मास्को) में 20 दिसम्बर 2016 को सर्दियों का एक दिन।
Komsomolskaya Pravda/Global Look Press
शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान में एक खिड़की के शीशे पर जमी बर्फ़। मस्क्वा, 6 जनवरी 2017।
AP
मस्क्वा में 10 जनवरी 2017 को गुलाबी सर्दी की एक दोपहर नवदेविची महागिरजाघर के पास बने तालाब में पानी जमने के बाद स्कीइंग करते मस्क्वावासी। उस दिन हिमांक शून्य से 9 डिग्री कम था।
Komsomolskaya Pravda/Global Look Press
8 जनवरी 2017 को मस्क्वा में भयानक ठण्ड होने के बावजूद पहली साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
Sergey Savostianov/TASS
8 जनवरी 2017 को मस्क्वा में हुई साइकिल रैली में भाग लेने वाले साइकिलचालक।
Sergey Kiselev/Moskva Agency
4 जनवरी 2017 को मस्क्वा के चिड़ियाघर में उत्तर-ध्रुवीय इलाके की एक लोमड़ी को हाथ से भोजन कराती एक कर्मी।
Valeriy Melnikov/RIA Novosti
8 जनवरी 2017 को मस्क्वा की तिमिरयाजेफ़ कृषि अकादेमी के परिसर में बने एक बड़े तालाब में बर्फ़ के नीचे से मछली पकड़ते हुए एक व्यक्ति।
Ruslan Shamukov/RIA Novosti
22 दिसम्बर 2016 को नेफ़्तियुगान्स्क के क़रीब एक युवक। उस दिन हिमांक शून्य से 62 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।
Stoyan Vasev/TASS
9 जनवरी 2017 को मस्क्वा की भयानक ठण्ड में क्रस्नाप्रिसनेन्स्कया पुश्ते पास बने ’उक्रईना’ होटल की एक छवि।
Reuters
24 दिसम्बर 2016 को रूस के क्रस्नयार्स्क नगर में क्रिस्मस और नववर्ष की पूर्ववेला में हिमांक शून्य से 34 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। लेकिन उस दिन भी क्रियोफ़ील शौकिया जाड़ा क्लब की एक सदस्य येनिसेय नदी के बर्फ़ीले पानी में नहा रही थी।
Valeriy Melnikov/RIA Novosti
8 जनवरी 2017 को मस्क्वा की तिमिरयाजेफ़ कृषि अकादेमी के परिसर में बने बड़े तालाब के पास एक मस्क्वावासी स्कीइंग करते हुए।
Ruslan Shamukov/RIA Novosti
22 दिसम्बर 2016 को पश्चिमी साइबेरिया के नेफ़्तियुगान्स्क की एक सड़क पर चल रही मोटर-कारें। उस दिन हिमांक शून्य से 62 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।