रूस-भारत संवाद
Новости сегодня

Новости от TheMoneytizer

रूस में आज ’बपतिस्मा नहान’ का त्यौहार

स्रोत : Reuters

हर साल 18 से 19 जनवरी की रात को दुनिया भर में सनातन ईसाई धर्म के अनुयायी ईसाई त्यौहार ’बपतिस्मा नहान’ मनाते हैं। इसी दिन जोर्डन नदी के तट पर पादरी जॉन ने ईसा मसीह का बपतिस्मा किया था और उन्हें बपतिस्मा स्नान कराया था। रूस के सभी ईसाई मन्दिरों में शाम की प्रार्थना पूरी होने के बाद ’बपतिस्मा नहान’ का त्यौहार शुरू हो जाता है। सबसे पहले ईसाई सन्त और पादरी उन तालाबों में भरे पानी को शुद्ध करते हैं। इसके बाद इन तालाबों का जल ’पवित्र जल’ माना जाने लगता है। लोग बरतनों और बोतलों में भरकर इस पानी को अपने-अपने घर ले जाते हैं। लोग इन तालाबों के पवित्र जल में स्नान करते हैं, इस पानी को पीते हैं और पवित्र जल के रूप में अपने घर में सुरक्षित रखते हैं। यह माना जाता है कि ’पवित्र जल’ में अनूठे गुण पैदा हो जाते हैं और वह बिना सड़े ही अनेक वर्षों तक बोतल में बन्द आपके घर में सुरक्षित रह सकता है। 

रूस के सनातन ईसाई धर्म की विशेषताएँ

'बपतिस्मा नहान' त्यौहार के अवसर पर बर्फ़ीले पानी से नहाना  — रूस में एक बेहद लोकप्रिय सनातनी परम्परा है। आम तौर पर गिरजाघरों और मन्दिरों में बपतिस्मा के लिए अलग से एक हौज बना होता है। लेकिन ’बपतिस्मा नहान’ त्यौहार के अवसर पर गिरजाघरों के बाहर अहाते में सलीब (क्रॉस) की शक़्ल में बड़ा-सा तालाब बनाया जाता है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उसमें स्नान कर सकें।

स्रोत : Reuters

कड़कड़ाती ठण्ड के बावजूद बर्फ़ीले पानी में घुसते हुए लोगों को ज़रा भी डर नहीं लगता। जब शून्य से बीस डिग्री नीचे की ठण्ड पड़ रही हो, तब पानी का तापमान दो डिग्री होता है। ऐसा लगता है कि जैसे अभी-अभी दुहे गए ताज़ा गुनगुने दूध में डुबकी लगा रहे हों। ’बपतिस्मा नहान’ त्यौहार के अवसर पर नहाने वाले लोगों का कहना है कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि नहाकर तालाब से बाहर निकलने के तुरन्त बाद शरीर के चारों तरह तौलिया अच्छी तरह से लपेट लिया जाए।

आम तौर पर ’बपतिस्मा नहान’ त्यौहार के दिनों में ठण्ड बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है, जैसे नहान के लिए जाने वाले लोगों के मन की परीक्षा ले रही हो। इसी भयानक ठण्ड को रूसी भाषा में ’बपतिस्मा-पाला’ कहा जाता है। कड़कड़ाती ठण्ड के बावजूद ऐसे लोगों की संख्या रूस में बढ़ती जा रही है, जो ’बपतिस्मा नहान’ के अवसर पर ठण्डे पानी में नहाना चाहते हैं। कभी-कभी तो लोगों को पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए एक-एक घण्टे तक अपनी बारी आने का इन्तज़ार करना पड़ता है। इनमें से बहुत से लोग तौलिया बाँधे या तैरने की पोशाक पहने हुए खड़े रहते हैं। कड़कड़ाती ठण्ड में देर तक खड़े रहने के बाद ताज़ा गुनगुने पानी में घुसकर लोगों को राहत मिलती है क्योंकि पानी का तापमान बाहर के मौसम के तापमान से कई गुना ज़्यादा होता है। बीस डिग्री का भी फ़र्क हो तो मानव शरीर उसे महसूस करता है और शरीर को आराम मिलता है।

स्रोत : Reuters

लेकिन बर्फ़ीले पानी में नहाने की यह रस्म इतनी रोमांचक है कि न केवल धार्मिक भावनाएँ रखने वाले लोग ’बपतिस्मा नहान’ के दौरान तालाब में नहाने के लिए आते हैं, बल्कि वे लोग भी इन तालाबों में डुबकी लगाने के लिए पहुँच जाते हैं, जो ख़ुद अपने मन की और शरीर की मज़बूती की जाँच करना चाहते हैं। 

मास्लिनित्सा, मौजमस्ती का प्राचीन रूसी त्यौहार

मस्क्वा के एक छात्र इवान ने बताया — दो साल पहले मैने भी ’बपतिस्मा नहान’ के अवसर पर तालाब में डुबकी लगाई थी। मुझे याद है कि तब मौसम का तापमान शून्य से बीस डिग्री कम था। डुबकी लगाने से पहले एक तौलिया लपेट कर क़रीब आधा घण्टे तक मैं अपनी बारी आने का इन्तज़ार करता रहा था। मैं बहुत ज़्यादा धार्मिक आदमी नहीं हूँ। हाँ, सलीब पहनता हूँ, लेकिन प्रार्थना करने गिरजाघर कभी नहीं जाता। उस दिन मैंने सोचा था कि मुझे यह देखना चाहिए कि मैं इस भयानक ठण्ड को सहन कर सकता हूँ या नहीं और ठण्डे पानी में डुबकी लगा सकता हूँ या नहीं। मुझे वैसे भी वे सब रोमांचक बातें पसन्द हैं, जिनकी वजह से मेरी नसों में ख़ून की गति तेज़ हो जाती है। 

स्रोत : Reuters

पादरी अलिक्सान्दर ने बताया — किसी तालाब या हौज में नहाना उतना ज़रूरी नहीं है, जितना यह ज़रूरी है कि इस त्यौहार के दिन आप गिरजाघर में होने वाली प्रार्थना में शामिल हों, अपने पापों को स्वीकार करें और प्रसाद लें। ’बपतिस्मा नहान’ पर नहाना ज़रूरी नहीं है क्योंकि इससे आपके पाप धुल नहीं जाते हैं। आपके पाप सिर्फ़ गिरजाघर में किसी सन्त या पादरी के समक्ष उन पापों का प्रायश्चित करने से ही दूर होते हैं। ’बपतिस्मा नहान’ त्यौहार की रूसी समाज में आज जो रोमांचक छवि बनी हुई है, उसका कारण वे पत्र-पत्रिकाएँ हैं, जो इस त्यौहार को एक रोमांचक त्यौहार के रूप में पेश करती हैं।

रूस के 10 सबसे ख़ूबसूरत मठ : सर्दियों में

Читайте на 123ru.net


Новости 24/7 DirectAdvert - доход для вашего сайта



Частные объявления в Вашем городе, в Вашем регионе и в России



Smi24.net — ежеминутные новости с ежедневным архивом. Только у нас — все главные новости дня без политической цензуры. "123 Новости" — абсолютно все точки зрения, трезвая аналитика, цивилизованные споры и обсуждения без взаимных обвинений и оскорблений. Помните, что не у всех точка зрения совпадает с Вашей. Уважайте мнение других, даже если Вы отстаиваете свой взгляд и свою позицию. Smi24.net — облегчённая версия старейшего обозревателя новостей 123ru.net. Мы не навязываем Вам своё видение, мы даём Вам срез событий дня без цензуры и без купюр. Новости, какие они есть —онлайн с поминутным архивом по всем городам и регионам России, Украины, Белоруссии и Абхазии. Smi24.net — живые новости в живом эфире! Быстрый поиск от Smi24.net — это не только возможность первым узнать, но и преимущество сообщить срочные новости мгновенно на любом языке мира и быть услышанным тут же. В любую минуту Вы можете добавить свою новость - здесь.




Новости от наших партнёров в Вашем городе

Ria.city

Служба помощи при ДТП в Подмосковье помогла участникам более 2,8 тыс аварий

Мещанский суд Москвы продлил арест главе «Военторга» Павлову до 30 декабря

На фестивале «Вместе» ульяновский спектакль признан лучшим

Жителям Подмосковья рассказали, как распознать обман в мире мобильной связи

Музыкальные новости

Сергей Собянин рассказал о новых резидентах ОЭЗ «Технополис Москва»

Агния Кузнецова в шоу «Вкусно с Анфисой Чеховой» рассказала, как убедила Балабанова взять на роль её однокурсника

Бастрыкин поручил возбудить дело против рубщиков леса в Хорошево-Мневниках

Титулы Самсоновой и Хромачёвой, неудача Касаткиной и прорыв Качмазова: как российские теннисисты проводят турниры в Азии

Новости России

Мещанский суд Москвы продлил арест главе «Военторга» Павлову до 30 декабря

Велиховский: 15 КОС модернизировано в Подмосковье в 2024 году

Беспилотный тягач StarLine начал испытания без человека за рулем

«Меняем Путина на Шольца!»: два миллиона трудовых мигрантов покинут РФ

Экология в России и мире

Электрокардиостимуляторы для сердца - 40 грамм, которые могут изменить жизнь

Песня под Ключ. Купить Песню под Ключ. Запись Песни под Ключ.

Реклама на радио точно достигает своей аудитории

Преданья старины глубокой под тропический коктейль

Спорт в России и мире

Елена Рыбакина снялась с турнира WTA-1000 в Пекине

Дарья Касаткина проиграла четвёртый финал WTA в текущем сезоне

Титулы Самсоновой и Хромачёвой, неудача Касаткиной и прорыв Качмазова: как российские теннисисты проводят турниры в Азии

Марии Шараповой завидуют все русские женщины. И вот почему

Moscow.media

ВАЗ сбил 9-летнего пешехода

Axenix будет автоматизировать управление производством с помощью решения Exeplant

Продвижение Песен, Музыки, Стихов ВКонтакте.

Франческо Баньяя почти догнал Хорхе Мартина после финиша в гонке в Эмилии-Романьи.







Топ новостей на этот час

Rss.plus





СМИ24.net — правдивые новости, непрерывно 24/7 на русском языке с ежеминутным обновлением *