Мы в Telegram
Добавить новость
रूस-भारत संवाद
Новости сегодня

Новости от TheMoneytizer

रूसी सीमा पर चीन ने तैनात किए परमाणु मिसाइल

पिछले दिनों चीनी अख़बार ’ग्लोबल टाइम्स’ ने जानकारी दी कि हांगकांग और ताईवान के अख़बारों में उन अन्तरमहाद्वीपीय मिसाइलों डीएफ़-41 की तस्वीरें छपी हैं, जिन्हें चीन के उत्तर-पूर्वी प्रान्त हैलुन्ज़्यान में तैनात किया गया है। इसके बाद रूसी मीडिया में रूस की सीमा पर तैनात किए गए इन मिसाइलों को लेकर हंगामा मच गया और यह शोर होने लगा कि चीन भी अब रूस के लिए ’ख़तरनाक देश’ हो गया है।

लेकिन ग्लोबल टाइम्स का मानना है कि ख़ुद पेइचिंग ने ही जानबूझकर इस गुप्त जानकारी का रिसाव किया था और इस तरह अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बार-बार दोहराई जाने वाली चीन-विरोधी बातों का जवाब दिया था। रूस के एक सैन्य राजनीतिक विश्लेषक मिख़ाइल अलिक्सान्द्रफ़ का कहना है कि वास्तव में चीन द्वारा मिसाइलों की तैनाती की यह सूचना अमरीका से किए जाने वाले चीनविरोधी ऐलानों का चीन द्वारा दिया गया जवाब ही लगती है।

चीन और रूस के बीच युद्ध का इतिहास

लेकिन रूसी पत्रिका ’जन्मभूमि के शस्त्रागार’ के प्रमुख सम्पादक वीक्तर मुरख़ोव्स्की ने रूस-भारत संवाद से बात करते हुए ध्यान दिलाया कि चीन से मिली इस तरह की यह कोई पहली सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि साल भर पहले भी डीएफ़-41 मिसाइलों की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जब उन्हें चीन के उत्तर-पश्चिम में सिनज़्यान-उइगूर प्रदेश में ले जाया जा रहा था।

उल्लेखनीय बात तो यह है कि सिनज़्यान उइगूर प्रदेश भी रूस की सीमा के निकट ही है। साल भर पहले तक तो ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की कोई ख़बर भी नहीं थी।      

हमारा सामरिक सहयोगी

पिछले साल अप्रैल में सैन्य मुद्दों को उठाने वाली अमरीकी इण्टरनेट पत्रिका ’फ़्री बिकेन’ (स्वतन्त्र लाइटहाउस) ने सूचना दी थी कि कुछ सफल परीक्षणों के बाद अब चीन अपने डीएफ़-41 मिसाइलों को तैनात करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन उस सूचना में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि इन मिसाइलों को किन इलाकों में तैनात किया जाएगा। विगत अप्रैल में चीन ने दक्षिणी चीन सागर में इन मिसाइलों का परीक्षण किया था। तब ऐसा लग रहा था कि इस इलाके के कुछ द्वीपों को लेकर चीन और अमरीका के बीच चला आ रहा तनाव खुलकर सामने आ गया है।  

रूस-भारत संवाद ने इस सिलसिले में जिन विशेषज्ञों से बातचीत की, उन सभी का यह कहना है कि चीन ने ये मिसाइल रूस के ख़िलाफ़ तैनात नहीं किए हैं। मुरख़ोवस्की ने कहा कि हमारे दोनों देशों के परमाणु हथियार एक-दूसरे को निशाना बनाकर तैनात नहीं किए गए हैं और ये हथियार रूस के लिए कोई ख़तरा नहीं हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि हमारे दो देशों के बीच गहरे राजनीतिक रिश्ते हैं। ये रिश्ते तब और प्रगाढ़ हो गए, जब पश्चिम के साथ रूस के रिश्ते ख़राब हुए और रूस ने पश्चिम की तरफ़ से अपना मुँह मोड़कर पूरब की तरफ़ यानी एशिया की तरफ़ कर लिया।

अमरीकी सेना रूसी हथियारों का इस्तेमाल क्यों और कैसे करती है

इस सिलसिले में क्रेमलिन ने जो टीका-टिप्पणी की, वह भी विशेषज्ञों की बात की ही पुष्टि करती है। रूस के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पिस्कोफ़ ने कहा — चीन हमारा सहयोगी है, सामरिक सहयोगी है... निश्चय ही चीनी सेना के भीतर होने वाले बदलाव हमारे ख़िलाफ़ नहीं हैं और हम उन्हें अपने देश (रूस) के लिए ख़तरा नहीं समझते हैं।

सैन्य राजनीतिक विश्लेषक मिख़ाइल अलिक्सान्द्रफ़ ने कहा —  रूस और चीन के बीच राजनीतिक रिश्ते कैसे भी हों, इसके बावजूद इस बात की कल्पना करना भी मुश्किल है कि चीन अपनी भूराजनैतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए दो महाशक्तियों के बीच परमाणविक युद्ध शुरू कर सकता है। सब जानते हैं कि रूस की परमाणविक क्षमता चीन से बहुत ज़्यादा है। रूस के पास बड़ी संख्या में सामरिक और रणनीतिक परमाणविक हथियार हैं और रूस के ये परमाणु बम चीन के बमों से कहीं ज़्यादा आधुनिक और सक्षम हैं।

रूसी सीमा के क़रीब

हमें इस बात को लेकर भी चिन्तित नहीं होना चाहिए कि चीन ने ये मिसाइल हमारी सीमाओं के क़रीब तैनात किए हैं (हालाँकि मुरख़ोव्स्की का कहना है कि वे रूस की सीमा से कुछ सौ किलोमीटर दूर तैनात किए गए हैं) क्योंकि ये अन्तरमहाद्वीपीय मिसाइल हैं। मिख़ाइल अलिक्सान्द्रफ़ ने कहा — चीनी मिसाइल चीन के किसी भी इलाके से छोड़े जाएँ तो वे रूस को अपना निशाना बना सकते हैं, इसलिए हमें इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि उन्हें चीन के किस प्रान्त या प्रदेश में तैनात किया गया है।

मस्क्वा के कर्नेगी केन्द्र के विशेषज्ञ प्योतर तपिचकानफ़ ने रूस-भारत संवाद से कहा — चीनी-रूसी सीमा से कुछ ही दूर इन मिसाइलों की तैनाती यह दिखाती है कि इन्हें रूस के ख़िलाफ़ तैनात नहीं किया गया है, क्योंकि रूस की सीमा पर तैनात करने का मतलब यह भी है कि ये मिसाइल रूसी परमाणु और ग़ैरपरमाणु मिसाइलों की ज़द में हैं और रूसी मिसाइल इन्हें कभी भी अपना निशाना बना सकते हैं।

रूस सीरिया में क्यों लड़ रहा है?

प्योतर तपिचकानफ़ ने कहा — रूस को इस सिलसिले में एक दूसरी ही चिन्ता सता रही है कि यदि अमरीका और चीन के बीच लड़ाई छिड़ जाती है तो अमरीका उन इलाकों को निशाना बनाएगा, जहाँ चीन के मिसाइल तैनात हैं। और अगर वे इलाके रूस के निकट हैं तो रूस के सीमावर्ती इलाकों में भी रेडियम प्रदूषण और पर्यावरण-दूषण फैल जाएगा। इसलिए रूस यह नहीं चाहेगा कि रूस की सीमा के निकट किसी तरह की युद्ध-कार्रवाइयाँ हों।

लेकिन रूस के मीडिया में जिस दिन चीनी मिसाइलों की तैनाती की यह ख़बर छपी, उसके अगले ही दिन चीन के विदेश मन्त्रालय ने इस बात से इंकार कर दिया कि चीन ने किसी तरह के मिसाइल रूस की सीमाओं के निकट तैनात किए हैं। चीन ने इस तरह की ख़बरों को इण्टरनेट में फैली अफ़वाहें और झूठी सूचनाएँ बताया। इसके साथ-साथ चीन के विदेश मन्त्रालय ने इस बात के लिए क्रेमलिन की तारीफ़ भी की कि दिमित्री पिस्कोफ़ ने इन ख़बरों पर बहुत सकारात्मक, सीधी और रचनात्मक टिप्पणी की है।

डीएफ़-41 (दोंगफेंग यानी पूर्वी हवा) —  तीन चरणों वाला ठोस ईंधन से चलने वाला तीसरी पीढ़ी का अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। यह माना जाता है कि इस मिसाइल पर लगे 10-12 बम निशाने के क़रीब पहुँचकर अलग-अलग हो जाते हैं और अलग-अलग दिशाओं में अलग-अलग तयशुदा निशानों पर हमला करते हैं। डीएफ़-41 की मारक दूरी क्षमता विभिन्न जानकारियों के अनुसार 10 से 14  हज़ार किलोमीटर तक है।

अन्य लड़ाकू विमानों से मिग-35 क्यों बेहतर है

Читайте на 123ru.net


Новости 24/7 DirectAdvert - доход для вашего сайта



Частные объявления в Вашем городе, в Вашем регионе и в России



Smi24.net — ежеминутные новости с ежедневным архивом. Только у нас — все главные новости дня без политической цензуры. "123 Новости" — абсолютно все точки зрения, трезвая аналитика, цивилизованные споры и обсуждения без взаимных обвинений и оскорблений. Помните, что не у всех точка зрения совпадает с Вашей. Уважайте мнение других, даже если Вы отстаиваете свой взгляд и свою позицию. Smi24.net — облегчённая версия старейшего обозревателя новостей 123ru.net. Мы не навязываем Вам своё видение, мы даём Вам срез событий дня без цензуры и без купюр. Новости, какие они есть —онлайн с поминутным архивом по всем городам и регионам России, Украины, Белоруссии и Абхазии. Smi24.net — живые новости в живом эфире! Быстрый поиск от Smi24.net — это не только возможность первым узнать, но и преимущество сообщить срочные новости мгновенно на любом языке мира и быть услышанным тут же. В любую минуту Вы можете добавить свою новость - здесь.




Новости от наших партнёров в Вашем городе

Ria.city

Солист Мариинского театра пострадал в ДТП на самокате

Мэр рассказал об обновлении вагонов в московском метро

Консультации в мессенджерах. Сообщения клиентам должны быть терапевтичными

Певица Адель выступила в США в платье от Дома моды Валентина Юдашкина

Музыкальные новости

Свыше 40 мест для коллективных молитв в Курбан-байрам откроют в Подмосковье

Муфтий Гайнутдин пожелал Путину помощи Аллаха для побед

Выставка-посвящение «Первая дама советской скульптуры»

Владимир Путин, Дмитрий Медведев, Анатолий Голод: ПРИЗНАНИЕ НАТО НАДО ПРИМЕНЯТЬ!

Новости России

Автопутешествия по Нижегородской области станут доступнее

«Просто мазохизм»: зачем ставропольцы делают себе пирсинг и чем это чревато

Певица Адель выступила в США в платье от Дома моды Валентина Юдашкина

Патриарх не смог произнести проповедь после литургии

Экология в России и мире

Более 3,5 тысячи зрителей пришло на «Город танцует в парках» в Реутове

Гастроэнтеролог Садыков рассказал, как не допустить отравления бутилированной водой летом

Рубена Варданяна в бакинской тюрьме заставляли долго стоять, его лишали воды, ему не разрешали мыться и менять белье и одежду

Smena SS-2024

Спорт в России и мире

Теннисистка Самсонова вышла в финал турнира в Хертогенбосхе

Медведев и Сафиуллин сыграют в паре на турнире в Галле

Карен Хачанов проиграл Вукичу во втором круге турнира ATP-250 в Хертогенбосхе

Рублев, Хачанов и Самсонова не поедут на Олимпиаду в Париже

Moscow.media

Женщина провалилась в яму в центре Саратова. Начата проверка

Портативный ТСД корпоративного класса Saotron RT-T70

Концертный директор для музыкантов. Концертный директор для певцов. Концертное агентство в Москве. Букинг агентство. Организация концертов и гастролей.

Закат на Катуни







Топ новостей на этот час

Rss.plus





СМИ24.net — правдивые новости, непрерывно 24/7 на русском языке с ежеминутным обновлением *