अजीत डोभाल ने रूस की यात्रा की
मंगलवार को मास्को में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकलाय पात्रुशिफ़ से मुलाक़ात की। रूस स्थित भारत के राजदूतावास द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली है।
यह मुलाक़ात रूस और भारत के बीच नियमित रूप से होने वाले दुपक्षीय सलाह-मशविरों के अन्तर्गत की गई है।
इस मुलाक़ात के दौरान क्षेत्रीय और पूरी दुनिया के स्तर पर सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों तथा रूस और भारत के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग का विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा अजीत डोभाल और निकलाय पात्रुशिफ़ ने इस बात पर सन्तोष व्यक्त किया कि रूस और भारत मिल्कर आतंकवाद की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आगे भी संयुक्त रूप से आतंकवाद से लड़ने की पुष्टि की।
अजीत डोभाल और निकलाय पात्रुशिफ़ ने कहा कि भारत और रूस के बीच स्थापित प्राथमिकता प्राप्त विशेष रणनीतिक सहयोग दोनों देशों की जनताओं के लिए एक महान विरासत है। इस सहयोग ने क्षेत्रीय और विश्व स्तर पर शान्ति और स्थिरता को सुदृढ़ बनाया है। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग का आगे विकास करने के बारे में सहमति हो गई है।
रूस और भारत के बीच राजनयिक सम्बन्धों की स्थापना की 70 वीं जयन्ती मनाने के लिए तय किए गए कार्यक्रम का दोनों देशों ने ऊँचा मूल्यांकन किया है। भारत के राजदूतावास द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2017 का साल दो देशों के आपसी सम्बन्धों के इतिहास में एक विशेष घटना बन जाएगा।
अन्य लड़ाकू विमानों से मिग-35 क्यों बेहतर है