आगामी जून में नरेन्द्र मोदी रूस की यात्रा करेंगे
रूस के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पिस्कोफ़ ने पत्रकारों को बताया कि भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी आगामी जून में रूस आएँगे। वे साँक्त पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे।
भारत और रूस के बीच रेल चलनी शुरू हो गई
दिमित्री पिस्कोफ़ ने कहा कि इस साल भारत पितेरबुर्ग के अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन में अतिथि देश के रूप में भाग ले रहा है। इसलिए इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी भी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा — हम इस सम्मेलन में अतिथि देश के रूप में भारत की सहभागिता को बड़ा महत्त्व देते हैं। इसके लिए हमने अभी से व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
साँक्त पितेरबुर्ग अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक फ़ोरम का आयोजन हर साल किया जाता है। बड़ी रूसी और विदेशी कम्पनियों के संचालक और दुनिया के विभिन्न देशों के राजनेता और राजनीतिज्ञ इस फ़ोरम में बड़ी सक्रियता से भाग लेते हैं। भारत भी रूस के एक प्रमुख सहयोगी देश के रूप में इस आर्थिक फ़ोरम में हर साल हिस्सेदारी करता है।
इस वर्ष पितेरबुर्ग अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक फ़ोरम का आयोजन 1 से 3 जून तक किया जाएगा।
अजीत डोभाल ने रूस की यात्रा की