नई रूसी फ़िल्म ‘एट्रैक्शन’ भारत में रिलीज होगी
रूसी फिल्म निर्देशक फ़्योदर बन्दरचूक की नई साई-फाई फ़िल्म ‘प्रित्यझेनिए’ यानी ‘एट्रैक्शन’ भारत में भी रिलीज होगी। 74 देशों ने इस फ़िल्म के प्रदर्शन-अधिकार ख़रीदे हैं। यह जानकारी समाचार समिति ‘रिया नोवोस्ती’ ने दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी तक 74 देशों ने ‘प्रित्याझेनिए’ का प्रदर्शन करने के अधिकार ख़रीदे हैं। हाल ही में लातविया, एस्टोनिया और वियतनाम में यह फ़िल्म रिलीज़ हो गई है। भारत में इस फ़िल्म के अधिकार आर.डी. फिल्म्ज़ नामक कम्पनी ने खरीदे है।
बहुत जल्दी ही चीन के लगभग 10 हज़ार सिनेमाघरों में ‘प्रित्याझेनिए’ एक साथ रिलीज होगी।
‘प्रित्याझेनिए’ नामक इस फ़िल्म की कहानी के अनुसार, एक उड़न-तश्तरी मास्को के निकट पहुँचती जा रही है। रूसी सैनिक उस उड़न-तश्तरी को गिराने का फ़ैसला करते हैं। इसके बाद उड़न-तश्तरी मास्को के ‘चिर्तानवा’ इलाके में गिर रही है और अपने रास्ते में आने वाली सब चीज़ों को नष्ट करती जा रही है। मशहूर रूसी अभिनेता अलिक्सान्द्र पित्रोफ़ और अलेग मिन्शिकफ़ इस फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।
शाहरुख़ खान एक रूसी फ़िल्म में अभिनय करेंगे