भारत रूसी व्यापार मेले इन्नोप्रोम-2017 में भाग लेगा
‘इन्नोप्रोम’ नामक अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेले की आयोजन समिति ने तास समाचार समिति को बताया कि यह मेला रूस के येकतिरिनबूर्ग नगर में आयोजित किया जाता है और 2017 में भी भारत इस व्यापार मेले में भाग लेगा।
’इन्नाप्रोम-2016’ व्यापार मेले और प्रदर्शनी में भारत प्रमुख सहयोगी देश था। तब 110 से अधिक भारतीय कम्पनियों ने मेले में हिस्सेदारी की थी। महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमन्त्री भी उस मेले में पहुँचे थे और उन्होंने अपने-अपने राज्यों की आर्थिक और औद्योगिक विकास की झाँकी प्रस्तुत की थी।
अक्तूबर 2016 में रूस के उद्योग मन्त्री दिनीस मान्तुरफ़ की भारत यात्रा के दौरान भारत ने अपनी तरफ़ से ‘इन्नाप्रोम’ अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हर साल भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी।
इस साल ‘इन्नाप्रोम’ का आयोजन आगामी 10 से 13 जुलाई तक येकतिरिनबूर्ग नगर में किया जाएगा। इस बार जापान मेले का प्रमुख सहयोगी देश होगा।
रूस और ’मेक इन इण्डिया’