भारत और पाक के शामिल होने से शंघाई सहयोग संगठन और ज़्यादा मजबूत
शंघाई सहयोग संगठन (शंसस) के महासचिव रशीद अलिमोव से मुलाक़ात करते हुए रूस के विदेश उपमन्त्री ईगर मरगूलफ़ ने कहा कि पूर्ण सदस्य के रूप में भारत और पाकिस्तान के शंसस में शामिल होने से यह संगठन और ज़्यादा मजबूत होगा तथा आर्थिक और सुरक्षा से जुड़े सवालों पर इसका संगठन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
रूस के विदेश मन्त्रालय ने बताया कि आगामी 8 और 9 जून को अस्ताना में होने वाली शंसस की शिखर बैठक में भारत और पाकिस्तान को शंसस में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने का फ़ैसला किया जाएगा। ज़ोर दिया गया है कि नए सदस्यों को शंसस के भीतर किए जाने वाले सहयोग से जोड़ने तथा इस सहयोग का आगे विकास करने की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विगत 20 और 21 अप्रैल को अस्ताना में शंसस के सदस्य देशों के विदेशमन्त्रियों की बैठक हुई थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान को संगठन में शामिल करने के सवाल पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना चीन, रूस, कज़ाख़स्तान, ताजिकिस्तान, किर्गीज़िस्तान और उज़्बेकिस्तान के नेताओं ने सन् 2001 में की थी। अब भारत और पाकिस्तान के शंसस में शामिल होने के बाद इस संगठन में आठ पूर्ण सदस्य और चार पर्यवेक्षक देश होंगे।
आतंकवाद के सवाल पर रूस और भारत की राय एक