रूसी नौसेना प्रमुख व्लदीमिर कराल्योफ़ ने भारत की यात्रा की
रूस के रक्षा मन्त्रालय की सूचना के अनुसार, विगत 18 मार्च को रूस के एक नौसैनिक प्रतिनिधिमण्डल ने भारत का 4 दिवसीय दौरा पूरा किया। इस प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व रूसी नौसेना प्रमुख व्लदीमिर कराल्योफ़ कर रहे थे।
व्लदीमिर कराल्योफ़ ने अपनी भारत यात्रा के दौरान इण्डिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर फूल चढ़ाकर भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कराल्योफ़ ने भारत के रक्षा मन्त्रालय के अधिकारियों तथा भारतीय नौसेना, वायुसेना और थलसेना के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कीं।
इन मुलाक़ातों के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने से जुड़े सवालों पर चर्चा की गई। कराल्योफ़ ने भारतीय सैन्य अधिकारियों के साथ भावी संयुक्त रूसी-भारतीय नौसैनिक अभ्यास ‘इन्द्र-नेवी’ के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया।