भारतीय नौसैनिक ने व्लदीवस्तोक में पाया था गुप्त अभियान का प्रशिक्षण
1970 की गर्मियों में भारतीय नौसेना ने चुने हुए नौसैनिकों के एक दल को एक गुप्त मिशन पर रूस भेजा था। भारतीय नौसेना के 40 अधिकारियों और 18 गैर कमीशन नौसैनिकों के एक दल को समुद्री मिसाइल युद्ध का प्रशिक्षण पाने के लिए व्लदीवस्तोक भेजा गया था। व्लदीवस्तोक तब सोवियत प्रशान्त महासागरीय नौसैनिक बेड़े का मुख्यालय था और समुद्री मिसाइल युद्ध को उस समय लड़ाई का एक नया और अधुनातन तरीका माना जाता था। व्लदीवस्तोक पहुँचने वाले भारतीय नौसैनिकों के उस दल में मिसाइल और तोपखाना अधिकारी श्री रामाराव गाण्डीकोटा भी... Читать дальше...